Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयभारत की समुद्री विरासत में सभी संबंधित लोगों का अमूल्य योगदान: प्रधानमंत्री...

भारत की समुद्री विरासत में सभी संबंधित लोगों का अमूल्य योगदान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर कहा कि राष्‍ट्र आज अपनी समुद्री विरासत और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों का योगदान देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और संपर्क को मजबूत करने के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत का समुद्री क्षेत्र तीव्र गति और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि सरकार ने 21वीं सदी के आधुनिक और भविष्योन्मुखी जहाजरानी कानूनों को लागू किया है। उन्होंने कहा कि ये नए कानून राज्य समुद्री बोर्डों को सशक्त बना रहे हैं और बंदरगाह प्रबंधन में डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत समृद्ध भविष्य के लिए अपने समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का उपयोग करना जारी रखेगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular