Sunday, May 3, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशविद्यार्थियों एवं आमजन को भारतीय कालगणना एवं खगोलीय घटनाओं की जानकारी सहज...

विद्यार्थियों एवं आमजन को भारतीय कालगणना एवं खगोलीय घटनाओं की जानकारी सहज रूप से होगी प्राप्त : मंत्री श्री सिंह

जीवाजी वेधशाला के कैलेंडर-2026 का किया विमोचन

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा प्रकाशित कैलेंडर-2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर स्‍कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह कैलेंडर खगोल विज्ञान, ज्‍योतिष और भारतीय पंचांग परंपरा में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही विद्यार्थियों और आमजन को भारतीय कालगणना एवं खगोलीय घटनाओं की जानकारी भी सहज रूप से प्राप्त होगी।

खगोल एवं ज्‍योतिष ग्रह की थीम पर आधारित है कैलेंडर

जीवाजी वेधशाला, उज्‍जैन द्वारा निर्मित कैलेंडर की थीम खगोल एवं ज्‍योतिष ग्रह रखी गई है। हिंदी तिथियों के प्रारंभ एवं अंत का समय 24 घंटे के प्रारूप में दिया गया है। इसके साथ ही कैलेंडर प्रत्‍येक माह की प्रमुख खगोलीय घटनाओं, त्‍योहारों और अन्‍य महत्‍वपूर्ण विषयों से संबंधित जानकारी भी विस्‍तार से दी गई है।

विमोचन के दौरान महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के निदेशक डॉ. रवीन्‍द्र कुमार सिंह, सहायक संचालक श्री के. के. सोनी, श्री पुरुषोत्तम तिवारी तथा ओपन स्‍कूल के उप संचालक डॉ. रमाकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular