Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारअधिकारी-कर्मचारी संगठन समाधान योजना में करें सहयोग : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

अधिकारी-कर्मचारी संगठन समाधान योजना में करें सहयोग : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को बिजली कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग से चर्चा की। उन्होंने संगठनों के पदाधिकारियों से समाधान योजना में सहयोग का आग्रह किया।

मंत्री श्री तोमर ने कहा कि समाधान योजना के सफल होने पर उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली कंपनियों को भी लाभ मिलेगा। इससे कंपनी के कर्मचारियों को भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना का अधिक से अधिक प्रचार कर उपभोक्ताओं को इसका लाभ लेने के लिए प्ररित करें। मंत्री श्री तोमर ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी।

संगठन के पदाधिकारियों ने योजना की अवधि आगामी मार्च माह तक बढ़ाने, अधिक से अधिक शिविर लगाने सहित अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular