Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारजिले की 478 ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा कैम्पों का आयोजन हुआ

जिले की 478 ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा कैम्पों का आयोजन हुआ

विदिशा : बुधवार, सितम्बर 17, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में विदिशा जिले की समस्त 577 ग्राम पंचायतों में  30 सितम्बर  तक ग्राम पंचायत स्तर पर जन सुरक्षा योजनाओं के लिए तीन माह का संतृप्ति अभियान संचालित किया जा रहा है।

लीड बैंक आफीसर श्री भगवान सिंह बघेल ने बताया कि वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार अभियान के अंतर्गत जिले की सभी बैंक शाखाओं द्वारा विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, री-केवायसी, जन-धन खाता, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ एवं बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

लीड बैंक आफीसर श्री बघेल ने बताया कि अब तक एक जुलाई से शिविर शुरू हुए और अबतक  जिले की 478 ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 19 हजार 488 प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में 27 हजार 062 अटल पेंशन योजना में 6 हजार 366 और प्रधानमंत्री जन-धन योजना में 3 हजार 287 खातों का पंजीयन किया गया है।

इन कैम्पों में किसानों को पशु पालक केसीसी योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला अग्रणी प्रबंधक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने ग्राम पंचायतों में आयोजित जन सुरक्षा कैम्पों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएँ। विशेषकर पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम जीवन सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 20 रुपए एवं 436 रूपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 -2 लाख का जीवन एवं दुर्घटना बीमा तथा अंगभंग की स्थिति में 1-1 लाख का लाभ प्रदान किया जाता है।

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular