विदिशा : शुक्रवार, अगस्त 15, 2025,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने शेरपुरा स्थित एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
विधायक और कलेक्टर के बीच में बैठकर कक्षा आठवीं की छात्रा सिद्धेश्वरी जाटव ने तथा जिपं अध्यक्ष और नपा अध्यक्ष के बीच कक्षा आठवीं की छात्रा सुरभि अहिरवार ने और पुलिस अधीक्षक तथा अपर कलेक्टर के मध्य कक्षा सातवीं की आयुषी राठौर ने साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया है। इसके अलावा विभिन्न कक्षो में अन्य जनप्रतिनिधि, छात्राओ ने मध्यान्ह भोजन में सहभागिता निभाई है।
कलेक्टर व एसपी ने परोसा भोजन
एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल छात्राओं को अपने हाथो से पूरी और लडडू और सब्जी परोसी इसके पश्चात कलेक्टर व एसपी ने मध्यान्ह ग्रहण किया है।
राशि देने की घोषणा
एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मध्यान्ह भोजन के उपरांत विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन को शैक्षणिक संस्थान में कक्षो की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग पत्र भेंट किया। विधायक श्री टण्डन ने मौके पर ही छात्राओं की मांग के अनुसार दो कक्ष प्रथम तल पर बनाए जाने हेतु आवश्यक राशि मुहैया कराने की उद्घोषणा मौके पर की है।
पौधरोपण
एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई है।
साइकिल वितरण
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जनप्रतिनिधियों , कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने शैक्षणिक संस्थान की पात्रताधारी छात्राओं को मौेके पर साइकिलों का वितरण किया है।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चैबे, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी तथा मध्यान्ह भोजन की जिला नोड्ल अधिकारी श्रीमती कीर्ति चैहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी जाटव, शैक्षणिक संस्थान के प्राचार्य व अन्य गुरूज के अलावा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के गुरूजन और अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी मौजूद थे।




