मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले के 219570 कृषकों को 44 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से जारी
विदिशा : गुरूवार, अगस्त 14, 2025,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आज गुरूवार 14 अगस्त को विदिशा जिले के 219570 कृषकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय किश्त मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत (योजना की 13वीं किश्त) के रूप में लगभग 44 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदाय की गई है।
इस दौरान विदिशा के एनआईसी व्हीसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, विदिशा एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और कृषक बंधु मौजूद रहे उपस्थित सभी के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त का वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा सुना गया है इस दौरान यहां कृषक बांधों को अतिथियों के द्वारा स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया और उनका कुल माला पहनकर स्वागत भी किया गया है।
मुख्यमंत्री जी द्वारा यह योजना एक सितंबर 2020 को प्रारंभ की गई, जिसमें कृषकों को 2000 रुपये की 02 किश्तों के रूप में कुल रु. 4000 प्रत्ति कृषक परिवार प्रति वर्ष प्रदान किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त योजना में 02 किश्तों की जगह वित्तीय वर्ष 2023-2024 से 03 किश्तों के रूप में कुल 6000 रुपये प्रति कृषक परिवार प्रतिवर्ष स्वीकृत किए गए हैं।
– तहसीलवार जानकारी –
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किश्त के वितरण हेतु विदिशा जिले की सभी तहसीलों के 219570 कृषक लाभान्वित हुए हैं। जिनमें ग्यारसपुर के 12547, कुरवाई के 19447, शमशाबाद के 18238, विदिशा के 26848, नटेरन के 18121, पठारी के 7568, लटेरी के 23749, गुलाबगंज के 10381 के बासौदा के 25390, सिरोंज के 39570, त्योंदा के 13539 और विदिशा नगर के 4172 कृषक शामिल हैं।




