विदिशा : मंगलवार, जुलाई 15, 2025,
जनसुनवाई कार्यक्रम आमजनो की समस्याओं के निदान का केन्द्र बना है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा 15 जुलाई को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में वायोवृद्ध सावित्री बाई और उनके पति चिरौजीलाल ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए उचित मूल्य दुकान से राशन ना मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिकायत को अतिगंभीरता से लेते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश्ति किया कि वायोवृद्ध आवेदको को तीन माह का राशन जनसुनवाई कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व दिलाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर की पहल रंग लाई और वायोवृद्ध आवेदिका सावित्री बाई पति चिरौजीलाल निवासी वार्ड 35 राजीवनगर को पिछले तीन माह का राशन जेल रोड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से कुल तीस किलो प्रदाय कराया गया है। राशन मिलने की खुशी वायोवृद्ध दम्पति के चेहरो पर झलक रही थी।




