Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाजनसुनवाई से हुआ स्कूल में दाखिला

जनसुनवाई से हुआ स्कूल में दाखिला

विदिशा : मंगलवार, जुलाई 15, 2025,

जनसुनवाई कार्यक्रम आमजनो से संबंधित हर स्तर की समस्याओं के समाधान का केन्द्र बिन्दु बना है। दो होनहार बच्चो को एडमिशन कराने में जनसुनवाई की मदद कारगर साबित हुई है।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शमशाबाद तहसील के ग्राम वर्धा के आवेदक श्री कैलाश कुशवाह और श्री रघुवीर सिंह प्रजापति ने अपने-अपने बच्चो का एडमिशन वर्धा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौवी मेें प्रवेश हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदक के साथ दोनो बच्चे नैतिक कुशवाह और जिगर प्रजापति साथ आए हुए थे। दोनो बच्चो की पढाई लिखाई के प्रति जिज्ञासा देखते हुए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की जिला नोडल अधिकारी व संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शशि मिश्रा को निर्देशित किया कि दोनो बच्चों का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वर्धा में कक्षा नौवी में दाखिला सुनिश्चित कराएं। दोनो छात्र जिगर प्रजापति और नैतिक कुशवाह के द्वारा एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर नौवी से बारहवीं तक की पढाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रूपए की छात्रवृत्ति की पात्रता प्राप्त की हैं।

                नैतिक के पिता श्री कैलाश कुशवाह ने बताया कि बच्चा पढाई लिखाई में होशियार होने के बावजूद एडमिशन नहीं होने के कारण मानसिक रूप से चितिंत हो रहा था ऐसी स्थिति में हमारी मदद कलेक्टर साहब से मिलने पर हल हो सकती है यहीं सोचकर आज जनसुनवाई कार्यक्रम में आए थे बच्चो का स्कूल में दाखिला हो जाने से पढाई के द्वार खुल गए है और बच्चे शिक्षित हो जाएंगे से घर परिवार और गांव वाले भी लाभंावित होगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular