विदिशा : मंगलवार, जुलाई 15, 2025,
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम आवेदको के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं पूर्ति का केन्द्र बन रही है वहीं शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमो की जानकारी सुगमता से प्राप्त हो रही है और अनेक आवेदक इन योजनाओं से सीधे लाभांवित हो रहे है।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदको द्वारा अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को रेखांकित करने वाले आवेदन प्रस्तुत किए जा रहे है जिनका मौके पर अथवा समय सीमा में निराकरण संबंधित विभाग के माध्यम से हो रहा है।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने 15 जुलाई को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त 144 आवेदनो में से मौके पर 89 आवेदनो का निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनो पर समय सीमा में निराकृत कराने के निर्देश संबंधित विभागो के जिलाधिकारियों को दिए गए है।
फार्मर आईडी
जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले आवेदको को कलेक्टर की पहल पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है जिसमें फार्मर आईडी भी शामिल है। किसानो को शासकीय समुचित योजनाओं का लाभ दिलाने में फार्मर आईडी की सर्वोच्च भूमिका है। एक आईडी से सभी काम प्रमुखता से हो रहे है। जनसुनवाई कक्ष के बाहर पृथक से बनाए गए फार्मर आईडी केन्द्र पर अब तक 23 किसानबंधओं ने अपनी-अपनी फार्मर आईडी की जानकारियां प्राप्त की है।
आधार की सुविधा
जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदन प्रस्तुत करने वाले आवेदको के लिए आधार कार्ड के संबंध में संपादित किए जाने वाले कार्यो की भी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। पृथक से बनाए गए इस काउंटर पर अनेक आवेदको द्वारा आधार कार्ड से संबंधित त्रुटियों का समाधान मौके पर कराया जा रहा हैं 15 जुलाई को सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्र्रम में 46 आवेदको के द्वारा आधार कार्ड से संबंधित अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान कराया गया है।
स्वास्थ्य परीक्षण
इसी प्रकार आवेदको के लिए जनसुनवाई कक्ष के समीप स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं भी विशेष तौर पर क्रियान्वित की जा रही है। उक्त काउंटर पर मौजूद चिकित्सको के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यक दवाईयां भी निःशुल्क प्रदाय की जा रही है। आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान 35 नागरिको के द्वारा अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर रोगोपचार दवाईयां प्रदाय की गई हैं।
एम्बुलेंस
जनसुनवाई कार्यक्रम में आए ग्राम हिनोतिया के आवेदक श्री दौलतराम अहिरवार ने अपनी समस्यायुक्त आवेदन कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता को देते हुए पीडा सांझा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आवेदक के पैर में खून निकालने का कारण पूछने के उपरांत सबसे पहले इलाज के प्रबंध सुनिश्चित कराए है और आवेदक दौलतराम को जनसुनवाई कक्ष से एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचा कर इलाज के प्रबंध सुनिश्चित कराए गए है और आवेदन पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आवेदन का निराकरण कराने की प्रक्रिया क्रियान्वित कराई गई है।
प्रकरण को टीएल में शामिल
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम में बासौदा तहसील के ग्राम उदयपुर निवासी सुनील साहू ने बताया कि मै फर्शी कारीगर हूं और पत्थर खदान में काम करता हूं। खदान में बारूद का उपयोग पत्थर तोडने में किया जाता है। जिसमें मैं घायल हो गया हू और इलाज पर मेरे पैसे पूरे खर्च हो गए है। बीपीएलधारक श्री सुनील साहू ने अस्पताल के बिल प्रस्तुत करते हुए आर्थिक मदद दिलाए जाने अनुरोध किया था उक्त आवेदन को कलेक्टर ने टीएल बैठक की सूची में शामिल कराने के निर्देश देते हुए श्रम विभाग के अधिकारी को सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है ताकि आवेदक को नियमानुसार आर्थिक मदद सुगमता से प्राप्त हो सकें।




