Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeराज्यजनसुनवाई आमजनो की समस्याओं के समाधान की केन्द्र बिन्दु

जनसुनवाई आमजनो की समस्याओं के समाधान की केन्द्र बिन्दु

एक ही स्थान पर योजनाओं के हितलाभ आवेदको को मिल रहे है

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम को और अधिक कारगर बनाए जाने के लिए विशेष पहल की जा रही हैं उन्होंने आवेदको को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ मौके पर मिल सकें के भी सफल प्रयास जनसुनवाई कार्यक्रम में परलिक्षित हो रहे है। हरेक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदको को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है जिसमें प्रमुख रूप से आवेदन लिखने, पावती व कार्यवाही की जानकारियां सुगमता से प्राप्त हो सकें कि सुविधा सभी आवेदको को मिल रही है। इसके अलावा ऐसे अनेक आवेदक जिन्हें मौके पर आधार कार्ड बनाने व त्रुटिसुधार कार्यो के साथ-साथ ईकेवायसी, फार्मर आईडी की सुविधा प्रदाय की जा रही है वहीं स्वास्थ्य परीक्षण से भी आवेदकगण लाभांवित हो रहे है ऐसे आवेदक जिन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाना है उनके कार्ड उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मौेके पर प्रदाय करने की कार्यवाही क्रियान्वित की जा रही है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा मंगलवार आठ जुलाई को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 155 आवेदको ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा मौके पर 96 आवेदको की समस्याओं का समाधान किया गया है शेष लंबित आवेदनो पर समय सीमा में निराकरण की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए है। कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत हरेक विभाग को प्राप्त आवेदनो पर संबंधित विभाग के द्वारा क्या-क्या कार्यवाहियां की गई है कि भी जानकारी जनसुनवाई कक्ष में प्राप्त की गई है। इस दौरान ऊर्जा विभाग के अधिकारी ने बताया कि ग्राम ठर्रका तहसील गंजबासौदा में वर्ष 2017-18 से विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं है जिस कारण से बिजली आपूर्ति में दिक्कते हो रही है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मूलभूत समस्याओं को ध्यानगत रखते हुए समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री को दिए गए है। लटेरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत निसोबर्री की सरपंच श्रीमती ब्रहमाबाई कुर्मी ने ग्राम में स्थित रेशम केन्द्र एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने का आवेदन प्रस्तुत किया था ततसंबंध में लटेरी एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र संपादित करने के निर्देश दिए गए है। लटेरी तहसील की ग्राम रेगना की आवेदिका श्रीमती ममता बाई चिढार ने मुख्यमंत्री अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिलने से अवगत कराया। कलेक्टर ने आवेदन की गंभीरता को देखते हुए परीक्षण कराया ततसंबंध में जानकारी परलिक्षित हुई कि आवेदिका के बैंक खाते में राशि का भुगतान 16 जून को किया जा चुका है जिससे अवगत कराया गया और लीड़ बैंक आफीसर के माध्यम से समुचित प्रक्रिया को पूरा कराया गया है। ग्राम पंचायत मेहलुआ में ग्राम के सचिव की फर्जी नियुक्ति को निरस्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर जिला पंचायत सीईओ को नियमानुसार कार्यवाही संपादित करने के निर्देश दिए गए वहीं विदिशा किले अन्दर निवासी सूर्यप्रकाश सोनी ने अपने पिता स्वर्गीय किशनलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि किशनलाल 88 वर्ष की उम्र है जो कोरोना काल से लापता हो जाने पर आज दिनांक तक घर नहीं लौटे है ऐसी स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिस पर समुचित कार्यवाही व जांच पड़ताल हेतु पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया गया है। कलेक्ट्रेट के भूतल स्थित जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्रीमती शशि मिश्रा, श्रीमती मोहिनी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटौलिया के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारियों ने पंक्तिबद्ध रो में बैठकर आवेदको से विभागीय प्राप्त आवेदनो के संबंध में मौके पर निराकरण की कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular