विदिशा : मंगलवार, जुलाई 8, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा (आरो) बैठक गुरूवार दस जुलाई को आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगी। डिप्टी कलेक्टर एवं आरएम शाखा प्रभारी श्री संतोष बिटौलिया ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ऐजेण्डा के संबंध मंे बताया कि प्रथम भाग में राजस्व वसूली,राहत कार्यो की समीक्षा, भू-राजस्व, परिवर्तित भू स्वराज, उपकर, शाला उपकर, प्रीमियम, भूभाटक, अन्य सभी मदो की वसूली, बिना सूचना व्यपवर्तनन के भूमि का कृषि से विभिन्न उपयोग के प्रकरण, अतिक्रमण के नवीन दर्ज निराकरण प्रकरणो में अर्थदण्ड वसूली, अतिक्रमण के नवीन दर्ज निराकरण प्रकरणो में अर्थदण्ड वसूली की स्थिति, निजी क्षेत्र में खनिज पटटाधारियो से बिना सूचना व्यपवर्तन से की गई वसूली, अवैध कालोनियो से भू-राजस्व, भू-भाटक, पुरानी एवं नवीन बकाया वसूली के स्थिति की समीक्षा की जाएगी। द्वितीय भाग में राजस्व न्यायालयीन प्रकरणो की समीक्षा, समस्त एसडीएम न्यायालयीन प्रकरणो के निराकरण की स्थिति, समस्त तहसील न्यायालयीन प्रकरणो के निराकरण की स्थिति नामान्तरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण साईबर तहसील अन्तर्गत नामातंरण, तामिली, पटवारी रिपोर्ट शामिल है। अभियानों के अंतर्गत समीक्षा की जाएगी उनमें स्वामित्व योजना (आबादी सर्वेक्षण), फार्मर रजिस्ट्रेशन, आर.ओ.आर. ईकेवायसी कार्य, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ईकेवायसी, एनपीसीआई, सेल्फ रजिस्ट्रेशन, कृषि संगणना (फेज-2), आयोग, जनशिकायत, सर्तकता, जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन, शिकायत स्थिति, सी.एम. हेल्प लाईन, समाधान में चयनित विषय एवं सी.एम. मॉनिट, शास. विभागो को भूमि आवंटन प्रकरणो की स्थिति, सोलेशियम प्रकरणो की स्थिति शामिल है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय शालाओं की हरित क्रांति की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने संबंध में चर्चा, छात्रो की संख्या को देखते हुये आस-पास अन्य विभागो के भवन में शाला लगाये जाने संबंध में चर्चा, विद्यांजलि पोर्टल में स्कूलो की आवश्यकताओ की मांग दर्ज करने संबंध में समीक्षा की जाएगी।




