Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाशिक्षा और सहकारिता विभाग के अमले से संवाद

शिक्षा और सहकारिता विभाग के अमले से संवाद

विदिशा : शुक्रवार, जुलाई 4, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने बासौदा प्रवास के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के माध्यम से संपादित कार्यों की समीक्षा बासौदा के पटवारी सभागार में की।  उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अमले को निर्देशित किया है कि एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे ऐसे बच्चे जो गांव से अनियंत्रित चले गए हैं उनके अभिभावकों से संपर्क करें और किस स्कूल में दाखिला दिलाया गया है की जानकारी संग्रहित करें। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल को ध्यानगत रखते हुए एक भी स्कूल  जीर्णशीर्ण भवन में संचालित नहीं हो। शिक्षक समय पर स्कूलों में पहुंचे और अध्यापन कार्य कराए। उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के तहत सुविधाओं की पृथक पृथक समीक्षा की जिसमें पुस्तकों का वितरण ड्रेस साइकिल सहित अन्य बिंदुएं शामिल है।

सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी सहकारी समितियां को बहुउद्देशीय बनाया जाना है इसके लिए उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रदाय दैनिक आवश्यक सामग्रियां जो प्रिंट रेट पर विक्रय की जाती हैं उन सामग्रियों को समितियां के माध्यम से बचने की व्यवस्था क्रियान्वित की जाए ताकि गांव के रहवासियों को आवश्यक दिनचरिया

 

– वस्तुओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े –

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सहकारिता समितियां केवल खाद विक्रय तक सीमित ना रहे उन्होंने गांव की मांगों के अनुरूप सामग्रियां विक्रय करने पर बल देते हुए पीडीएस दुकानों से टाइप करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने हर एक सप्ताह संपादित किए जाने वाले कार्यों की जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पौधारोपण

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने समीक्षात्मक बैठक में दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पौधारोपण कार्यों में भी विभाग की उपलब्धियां पर लिखित हो। उन्होंने हर एक समिति में कम से कम 25-25 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य किया है समितियां के माध्यम से तैयार किए जाने वाले डीपीआर हेतु कृषि विषय में स्नातक युवाओं या कर्मचारियों को दायित्व सौंपे जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पीएम आवास के लिए चिन्हित हितग्राहियों के  आवासों को मॉर्टगेज पर सहकारिता विभाग के माध्यम से लोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जिले में क्रियान्वित करने के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया है समीक्षात्मक बैठक में जिला पंचायत सीईओ, सीसीबी के सीईओ एसडीम समेत विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा समितियां के सचिव प्रबंधन तथा स्कूल शिक्षा विभाग के बीई, बीआरसी जन शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular