Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeराज्यशिविरो के माध्यम से गांव में ही बन रहे है कार्ड

शिविरो के माध्यम से गांव में ही बन रहे है कार्ड

विदिशा : सोमवार, जून 23, 2025,

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविरो का आयोजन जिले में जारी है। विदिशा जिले में चिन्हित 86 ग्रामो में उक्त शिविरो का आयोजन किया जाना है। अब तक हर रोज पांच से छह गांवो में एक साथ शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरो के माध्यम से 13 विभागो के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं व कार्यक्रमो का शत प्रतिशत लाभ शिविर ग्राम के रहवासियों को मिले के प्रबंध सुनिश्चित कराए गए है।

                कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता स्वंय धरती आबा अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरो की निगरानी कर रहे है हरेक शिविर में सभी विभागो के अधिकारी पहंुचे के निर्देश पूर्व में ही जारी किए गए है निर्देशो के अनुपालन में विभागीय अधिकारियों द्वारा शिविर स्थल पर क्या-क्या कार्य संपादित किए गए है कि मानिटरिंग की जा रही है। सोमवार को बासौदा विकासखण्ड के पांच ग्रामों मंे आयोजित शिविरो में विभिन्न योजनाओं के तहत मौके पर हितग्राहियों को हितलाभ से लाभांवित किया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने बताया कि ग्राम उकायला में आयोजित शिविर में मौके पर आधार कार्ड बनाए गए है मौके पर पूरब सहरिया पिता विजय सहरिया को प्रदाय किया गया है। इसी प्रकार श्रीमती मुस्कान आदिवासी पति रामबाबू को तथा लक्ष्मीनारायण पिता घासीराम आदिवासी को और छात्रा रागिनी पिता गोविद सहरिया का आधार कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular