Monday, May 11, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपीएम जनमन योजना अंतर्गत आंगनबाडी भवनो का निर्माण हुआ

पीएम जनमन योजना अंतर्गत आंगनबाडी भवनो का निर्माण हुआ

नए परिवेश भवन में बच्चे बैठेंगे

विदिशा : गुरूवार, जून 12, 2025,

पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) के तहत विदिशा जिले में चिन्हित सहरिया जनजाति वर्ग के चहुमुंखी विकासो के लिए कार्यो का संपादन युद्धगति से पूर्ण कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता स्वंय पीएम जनमन के कार्यो की समीक्षा टीएल बैठक में उल्लेखित बिन्दुओं के तहत हरेक सोमवार को कर रहे है। गौरतलब हो कि पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछडी जनजातियों के कल्याण की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। नौ मंत्रालयो के द्वारा क्रियान्वित 11 मूलभूत सुविधाओं का शत प्रतिशत सेचुरेशन किया जाना है। 11 मूलभूत सुविधाएं जिनका लाभ जिले की चिन्हित सहरिया जनजाति वर्गो के नागरिकों को प्रदाय किया जाना है उनमें सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, गांव-गांव तक सड़क, हर घर बिजली, शिक्षा के लिए हाॅस्टल, कौशल विकास, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, दूरस्थ गांव तक मोबाइल, मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य सुविधाओं की पूर्ति और दूरस्थ गांव तक मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।

पीएम जनमन योजना के तहत संपादित किए जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक व नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले की पांच परियोजनाओं में एक-एक नवीन आंगनबाडी भवन का निर्माण पूर्ण कराया गया है। प्रत्येक भवन की लागत क्रमशः 11.97 लाख रूपए है। जिले की परियोजनावार पूर्ण कराई गई आंगनबाडी भवनो के तहत बासौदा परियोजना दो के त्योंदा सेक्टर, आंगनबाडी केन्द्र नयागांव में एवं कस्बा बागरोद सेक्टर के इनायतपुर ग्राम में तथा कुरवाई के सेक्टर बडोह टपरा पांच में नटेरन परियोजना के सेक्टर सतपाडाहाट में रामनगर पिपरिया में और बासौदा परियोजना के हरगनाखेडी सेक्टर अंतर्गत आदिवासी टपरा बर्री में आंगनबाडी भवन बनकर तैयार हुआ है।

क्षेत्र में नये आंगनबाडी भवनों का निर्माण हो जाने से आंगनबाडी केन्द्रो में बच्चो को अब नया परिेवेश मिल रहा है। कलेक्टर की पहल पर आंगनबाडी केन्द्रो की दीवारो पर भी ज्ञानोमुखी बच्चो की रोचकता बनी रहें ऐसी पेटिंग बनाई गई है ताकि बच्चे देखकर आंगनबाडी केन्द्रो में अधिक से अधिक समय तक रहने की रूचि बढें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular