जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन विदिशा जिले में 15 से 30 जून तक
विदिशा : बुधवार, जून 11, 2025,
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन विदिशा जिले में 15 जून से 30 जून तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने बताया कि अभियान के क्रियान्वयन के लिए विदिशा जिले के 86 ग्रामों का चतन किया गया है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि ग्राम स्तरीयध्विकासखंड स्तरीय शिविर में मुख्यत निम्नलिखित योजनाओ यथा आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड (पीएम-जेएवाय), जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, किसान केडिट कार्ड (केसीसी), पीएम-किसान, जन धन खाता, बीमा कवरेज (पीएमजेबीवाय, पीएमएसबीवाय), सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाएं (मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला और बाल कल्याण (पीएमएमव्हीवाय,आईसीडीएस लाभ, टीकाकरण), आदि। योजनाओ से चयनित 86 गामों के जनजातीय हितग्राहियो को लाभान्वित किया जाएगा।
विदिशा जिले के 86 ग्रामों में 18 विभागों की 25 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा जिसमें जनपद पंचायत बासौदा के 79 ग्राम, ग्यारसपुर के दो ग्राम, लटेरी के 4 ग्राम और सिरोंज का एक आदिवासी बाहुल्य ग्राम शामिल है प्रत्येक गांव के लिए एक-एक नोडल अधिकारी इस प्रकार जिले के कुल 86 ग्रामों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने अभियान के तहत शिविरों के सुव्यवस्थित रूप से क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 15 जून से 30 जून 2025 ष्धरती आबा अभियान जागरुकता और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन ग्राम स्तर एवं विकासखंड स्तर पर किये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) संबंधित जिला विदिशा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित विभाग प्रमुखो को निर्देशित किया है कि संबंधित नोडल अधिकरियों से समन्वय कर शिविर कैलेण्डर अनुसार निर्धारित तिथि को विभागीय योजनाओं के स्टाल शिविर में लगवाया जाना सुनिश्चित करें, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। शिविर में योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संबंधित जानकारी प्रतिवेदन मय फोटोग्राफ अधोहस्ताक्षरकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।




