Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशात्यौहार भाईचारे के प्रतीक

त्यौहार भाईचारे के प्रतीक

शांति समिति की बैठक सम्पन्न

विदिशा : बुधवार, जून 4, 2025,

विदिशा जिले का इतिहास रहा है कि सभी त्यौहार भाईचारे की भावना को और अधिक बढ़ावा देते है। आगामी त्यौहारो के परिपेक्ष्य में की जाने वाली तैयारियों की बिन्दुवार चर्चा आज शांति समिति की बैठक में की गई। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक मंे समिति के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए जन हितैषी सुझावो के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश संबंधित विभागो के अधिकारियो को दिए गए।

पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में आज सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक में आगामी पर्व ईदुज्जुहा, जगन्नाथ स्वामी, मोहरर्म और नागपंचमी के परिपेक्ष्य मंे आयोजित की गई थी।

शांति समिति के सभी सदस्यों द्वारा आगामी त्यौहारो के मद्देनजर किए जाने वाले प्रबंधो हेतु अपने जनहितैषी सुझावो को सांझा कर अन्य समस्याआंें की और भी ध्यान आकर्षित कराया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि त्यौहारा हम सबको एकता के सूत्र में बांधते है। इस काम में विदिशा जिला कहीं पिछड़े ना यह हम सबका नैतिक दायित्व है।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि विदिशा जिले का इतिहास रहा है कि हर त्यौहार भाईचारे की भावना को बढावा देता है। जिले की विभिन्न विभागो से जो अपेक्षाएं त्यौहार के मद्देनजर व्यक्त की गई है उन सबकी पूर्ति समय सीमा में सुनिश्चित कराई जाएंगी। पानी व साफ सफाई के दायित्वों का निर्वहन पूर्व की भांति नगरपालिका के द्वारा की जाएगी। उन्होंने बिजली की आपूर्ति सतत बनी रहे के संबंध में अधीक्षण यंत्री के द्वारा आश्वस्त कराया गया है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि कर्तव्यों के प्रति भी हमारा दायित्व है समाज के प्रति हम अपने दायित्वों का निर्वहन कर जिले की ख्याति को चहुंओर वृद्धि कर सकते है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर युवाजन नियंत्रण रखें। ऐसी किसी भी टीका टिप्पणी को सांझा अथवा लाइट ना करें जिससे कहीं भी अशांति की स्थिति निर्मित हो सके। स्वयं जागरूक हो और दूसरो को जागरूक कर युवा पीढी के ऊपर नियंत्रण रखने की बात कहीं है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बैठक में जो जनहितैषी सुझाव दिए गए है जैसे बेतवा नदी की साफ सफाई, कटाव को रोकने और दूषित पानी ना मिले के लिए किए जा रहे प्रबंधो को रेखांकित किया है। उन्होंने आश्वस्त कराया कि रायसेन गेट के जीर्णाेद्धार कार्यो को नागपंचमी के पूर्व पूर्ण कराया जाएगा। इसी प्रकार विकास के विभिन्न मुद्दो पर समाज के सुझावो की प्राप्ति के लिए पृथक से बैठक आयोजित करने पर सहमति दी। उन्होंने कहा कि जिले में वन विभाग के द्वारा किए जा रहे प्रयासो के हम सब सहभागी बनें इसी प्रकार डीजे पर सामाजिक स्तर पर निर्णय लेकर हम सब ऐसे वाद्य यंत्रो का उपयोग ना करें जिससे जनहानि हो रही है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि हम सब मिलकर आगामी त्यौहारो को मिल जुलकर मनाएंगे। जो अव्यवस्थाएं होती है उन्हे हम सब मिलकर रोका टोकी कर अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने कहा कि पुलिस सुरक्षा के लिए चाकचैबंद प्रबंध सुनिश्चित करेंगी। त्यौहारो में किसी भी प्रकार के व्यवधान ना हो के लिए हम सब मिलकर जिले में नवाचार कर अन्य जिलो को प्रेरणा देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट नहीं करने और ऐसा कोई कृत्य नहीं करने की सीख दी कि जिससे शांति प्रभावित हो। उन्होंने सायबर अपराधो से बचाव के उपायो का धार्मिक आयोजनो के दरम्यिान संदेश सम्प्रेषण बचाव के उपायो से अवगत कराने का आव्हान किया है। उन्होंने बताया कि जिले को नशा से निजात दिलाने के लिए विशेष पहल की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने शंाति समिति के माध्यम से जिले के सभी नागरिको से आव्हान किया कि अपने-अपने घरो पर सीसी कैमरे जरूर लगवाएं और जिनका डायरेक्शन सडक की ओर हौ। उन्होंने सीसी कैमरे होने से अपराधो के नियंत्रण में मिलने वाली मदद को रेखांकित किया।

बैठक में साफ-सफाई, आवारा मवेशियों की रोकथाम, सड़को की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, खाद्य पदार्थो की जांच, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा, यातायात व्यवस्था, भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान मानोरा तक आवागमन सुगमता से हो सकें इत्यादि विषयों पर समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक सुझाव दिए गए जिन पर अमल करने हेतु निर्देशित किया गया है।

                बैठक में समिति के सम्माननीय सदस्यगणों के अलावा प्रशिक्षु वन मण्डलाधिकारी श्री हिमांशु, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शशि मिश्रा और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा मीडियाबंधु मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular