मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। उन्होंने नरसिंहपुर में 26 से 28 मई तक चले कृषि उद्योग समागम 2025 के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार माना।




