Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeविदिशाशासन द्वारा कृषकों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी...

शासन द्वारा कृषकों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में सहायक उप निरीक्षक वंदना मिश्रा अहम भूमिका

विदिशा : शुक्रवार, मई 30, 2025,

कृषि उपज मंडी समिति विदिशा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक वंदना मिश्रा अपनी कार्यालयीन भूमिकाओं में महिला सुरक्षा,मंडी में आवक आय का ब्यौरा, जागरूकता अभियान, मंडी क्षेत्र में अवैध परिवहन के नियंत्रण हेतु उड़न दस्ता दल में रहकर मंडी शुल्क अपवंचन के रोकथाम का कार्य कर रही हैं। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठान शॉर्टेक्स प्लांट आदि का निरीक्षण में भी इनकी अहम भूमिका है। मंडी प्रांगण में आने वाले कृषकों को उन्नत खेती एवं वैज्ञानिक रूप से कृषि उत्पादन को कैसे बढ़ाएं व इस संबंध में किसानों से निरंतर चर्चा के साथ शासन द्वारा कृषकों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी उनके द्वारा दी जाती है।

कृषि उपज मंडी समिति में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक वंदना मिश्रा ने बताया कि जब मंडी विदिशा में नौकरी की शुरुआत की तो लोग कहते थे कि महिला होकर मंडी की नौकरी करोगी, यहां का माहौल में सामंजस्य बिठाकर उनको समझाना। साथ ही परिवार के साथ सामंजस्य बिठाकर पारिवारिक दायित्व-दो बच्चे,माता-पिता और पति का ध्यान रखना कोई आसान काम नहीं है फिर भी इन सभी परिस्थितियों के चलते वे सभी दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। सब कुछ नया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

 

समाज में क्या बदलाव ला रहीं वंदना मिश्रा

 

वंदना मिश्रा बताती हैं कि अब कार्यालय में भी सभी कर्मचारियों विशेष रूप से महिलाएं मुझसे खुलकर अपनी समस्या कहती हैं। कृषकों, व्यापारियों को भी भरोसा होता है कि कार्यालय के कर्मचारी उनकी समस्याओं से निपटने में उनकी यथासंभव सहायता करेंगे। वे चाहती हैं कि हर महिला निडर होकर अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो।

 

– महिला सशक्तिकरण को लेकर संदेश –

 

महिला सशक्तिकरण सिर्फ शब्द नहीं, एक जिम्मेदारी है। हर महिला को आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान से जुड़ना चाहिए। हम सिर्फ समाज की सुरक्षा नहीं कर रहीं हम नई पीढ़ी का आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है। उन्हें गर्व है कि ईश्वर ने उन्ह़े एक सशक्त महिला बनाया और वह एक बेटी, एक बहू, एक कर्मचारी और एक मां की भूमिका निभाने के साथ परिवार की आर्थिक दायित्वों में भी एक मजबूत कंधा साबित हुई हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular