Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeविदिशातुलावटों व हम्मालों के लिए शिविर का आयोजन हुआ

तुलावटों व हम्मालों के लिए शिविर का आयोजन हुआ

विदिशा : शुक्रवार, मई 30, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता  के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी   के हमालो व तुलावटों को शासन की पात्रता योजनाओं का लाभ अविलंब मिले इसके लिए विशेष शिवरों के माध्यम से ई श्रम कार्ड , संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड  बनाने का कार्य आज विदिशा की पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया था।

कृषि उपज मंडी की सचिव श्रीमती नील कमल वैघ ने बताया कि मंडी के साथ साथ  जिला चिकित्सालय एवं आईसीएमआरए टीम द्वारा हम्माल एवं तुलावटों का स्वास्य परीक्षण किया गया।

 

उपरोक्त कैंप में श्रम विभाग के सहयोग से संबल एवं ई-श्रम कार्ड के 65 पंजीयन किये गये। टीम द्वारा कुल 81 एक्सरे किये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 107 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किये गये जिसमें बीपी के 15 मरीब एवं शुगर के एक मरीज पाये गये। उपरोक्त कैंप का आयोजन भारसाधक पदाधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटौलिया,  मंडी सचिव नीलकमल वैध तथा तहसीलदार  डाॅ अमित सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular