विदिशा : बुधवार, मई 21, 2025,
सांदीपनी विद्यालय बरई पुरा विदिशा में समर कैंप कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया एवं विशेष अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्री बीएस तोमर रहे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम प्रकाश ठाकुर ने भी छात्रों को उद्बोधित किया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्रों ने एक मई से चल रहे समर कैंप में सीखी गई विधाओं का प्रदर्शन किया जिसमें शास्त्रीय संगीत में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। छात्राओं ने मेहंदी कला का भी प्रदर्शन किया।
भारतीय हस्त कला एवं आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित विधाओं का छात्रों द्वारा बनाई गई सुंदर और मनमोहन पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया।
जि.पं. सीईओ श्री सनोडिया ने कहा कि शासकीय स्कूल के बच्चों में भी बहुत प्रतिभा होती है सिर्फ उनको अवसर देने की आवश्यकता है। वरिष्ठ समाजसेवी श्री बलबीर सिंह तोमर ने कहा कि इस विद्यालय में भी अनेक प्रतिभा है जिनका साक्षात प्रदर्शन आज कार्यक्रम में देखने को मिल रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त अतिथियों ने विद्यालय के इस वर्ष सर्वोच्च परीक्षा परिणाम पर शिक्षकों प्राचार्य एवं छात्रों को शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 10वीं में 94 प्रतिशत तथा 12वीं में 89 प्रतिशत रहा। स्वागत उद्बोधन के सिंह ने एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य श्री बलराम चैधरी ने किया। कार्यक्रम में समर कैंप के नोडल श्रद्धा शर्मा एवं शंकर लाल विश्वकर्मा के साथ विद्यालय के छात्र, पालक एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।




