“ जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के तहत बावड़ी की साफ-सफाई
विदिशा : बुधवार, मई 21, 2025,
प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान विदिशा जिले में भी क्रियान्वयन किया जा रहा है।अभियान के तहत नगरीय निकायों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं। जिले में जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जारी रहेगा। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत लटेरी के ग्राम काला देव में हनुमान मंदिर के पास स्थित बावड़ी की सफाई कार्य किया गया।




