Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रधानमंत्री श्री मोदी के 31 मई को भोपाल आगमन को लेकर तैयारियों...

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 31 मई को भोपाल आगमन को लेकर तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 31 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल जंबूरी मैदान में प्रस्तावित महिला सम्मेलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में सभी जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन और कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पूरी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि यह आयोजन सफलता के साथ सम्पन्न हो।

कलेक्टर श्री सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री हरेंद्र नारायण सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती अंजू अरुण कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी प्रबंधन एवं अन्य विभागों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जी के आगमन और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने एयरपोर्ट एवं आयोजन स्थल तक यातायात के सुचारू संचालन, पार्किंग आदि को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular