Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeराज्यरोजगार की पढ़ाई चले आईटीआई” आईटीआई चले अभियान, 31 में तक करें...

रोजगार की पढ़ाई चले आईटीआई” आईटीआई चले अभियान, 31 में तक करें आवेदन

कार्यशालाओं के माध्यम से दी जा रहीं प्रवेश संबंधी जानकारियां

विदिशा : बुधवार, मई 21, 2025,

प्रदेश की समस्त आईटीआई में प्रथम चरण में प्रवेश पंजीयन हेतु पोर्टल दिनांक 31 मई 2025 तक खुला है। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट https://mpiticounseling.co.in/ पर जाकर पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु शासकीय आईटीआई विदिशा के हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रवेश संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से आज बुधवार को शासकीय आईटीआई गंजबासौदा के प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा एकीकृत शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंजबासौदा में कार्यशाला का आयोजन किया। संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी श्री साहेबलाल गुप्ता, सुश्री पूनम रौतेल एवं सुश्री ज्योत्सना प्रजापति द्वारा आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेड एवं प्रवेश से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा छात्रों को आईटीआई उपरांत उपलब्ध नियोजन के अवसरों से भी अवगत कराया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular