Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homeविदिशालंबित आवेदनो की समीक्षा

लंबित आवेदनो की समीक्षा

सेम बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया से अवगत हुए

विदिशा : शनिवार, मई 17, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को लंबित आवेदनो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर श्री गुप्ता की पहल पर विदिशा जिले के कुपोषित 1449 सेम बच्चों को गोद लेने के लिए किए जा रहे नवाचारो की जानकारियंा पीपीटी की माध्यम से संाझा की गई। इस दौरान बतलाया गया कि क्यूआर कोड से चिन्हित बच्चों को कोई भी व्यक्ति अधिकारी गोद ले सकता है इसके लिए तीन माह तक पोषण संजीवनी किट प्रदाय की जानी है। एक माह की किट की कीमत एक हजार रूपए है।

विदिशा जिले को कुपोषण से विमुक्त कराने के लिए की जा रही नवाचार पहल के तहत कलेक्टर ने स्वंय बच्चे को गोद लेने की शुरूआत की और इस दौरान बतलाया गया कि उम्र के हिसाब से बच्चों की ऊंचाई और वजन होना चाहिए इसमें कमी पाए जाने पर सेम और मेम दो प्रकार के कुपोषित बच्चोे का चिन्हांकन किया जाता है। निश्चित आयु तक के कुपोषण होने से बच्चो के बौद्धिक और शारीरिक विकास में अवरूद्ध उत्पन्न हो जाते है और वे सामान्य बच्चों की तुलना में वे पीछे रह जाते है इसके लिए विशेष पोषण किट जिला प्रशासन की पहल पर तैयार कराई गई है जो कुपोषित बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रदाय खाद्य सामग्रियों के अतिरिक्त होगी। इसी प्रकार एनआरसी में भर्ती होने वाले बच्चों के लिए मुहैया कराई जाने वाली सुविधा और पालको को योजनाओं के तहत प्रदाय की जाने वाली आर्थिक सहायता से अवगत कराया गया वहीं एनआरसी केन्द्रो में बच्चों को आवश्यक खिलौने भेंट करने के लिए अभिप्रेरित किया गया है।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि टीएल में मार्क किए जाने वाले आवेदनो को विभागो के अधिकारी स्वंय देखे। अधीनस्थो के भरोसे ना रहें। उन्होंने कहा कि अलग-अलग आयोगो से, विधायक, सांसदो से प्राप्त होने वाले पत्रो का जबाव समय सीमा में सटीक उत्तर सहित भिजवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो का विशेष ध्यान जिलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। यदि त्रुटियां पाई गई तो अब दण्डात्मक कार्यवाही संबंधितो पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग का पत्र आना हम सबके कार्यो पर प्रश्नचिन्हांकित करता है कि हमने संबंधित आवेदक को शासन के मापदण्ड अनुसार योजना का लाभ नहीं दिया अथवा उसकी व्यक्तिगत या सार्वजनिक समस्या का समाधान नहीं किया है। अतः इस और सभी विभागो के अधिकारी विशेष ध्यान देंगे। आयोगो से प्राप्त होने वाले पत्रो का समय सीमा में प्रेषित करते हुए एक प्रति जिला कार्यालय के नोडल अधिकारी को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों की समीक्षा में कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागो के अधिकारियो को सचेत किया है कि प्रारंभिक स्थितियों में जिला प्रदेश स्तर की ग्रेडिंग सूची में दूसरे, तीसरे स्थान पर रहता है किन्तु धीरे-धीरे रैकिंग में गिरावट आने लगती है आज की स्थिति में प्रदेश में जिला नौवे स्थान पर है। उन्होंने प्रत्येक माह की 20 तारीख को जारी होने वाले प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग रैकिंग सूची में विदिशा जिला पिछड ना पाए इसके लिए सभी विभाग जिनके सीएम हेल्पलाइन लंबित है विशेष पहल करें ताकि अंतिम ग्रेडिंग सूची तिथि तक जिला टाॅप फाइव में शामिल रहें।

अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने विभागो के अधिकारियों को स्पष्ट सचेत करते हुए कहा कि अब यदि ग्रेडिंग सूची में विदिशा पिछडता है तो संबंधित विभागो के खिलाफ फाइन लगाने की प्रक्रिया क्रियान्वित की जाएगी वहीं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को जिलाधिकारियों के द्वारा निराकरण मामलो में बरती जा रही कोताही को रेखंाकित करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही हेतु अनुशंसा की जाएगी।

कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया के अलावा संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, प्रशिक्षु डीएफओ श्री हिमांशु के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहें वहीं खण्ड स्तरीय अधिकारियो से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular