Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homeविदिशाचरवाहा सम्मेलन , वन सुरक्षा कार्यशाला

चरवाहा सम्मेलन , वन सुरक्षा कार्यशाला

विदिशा : शनिवार, मई 17, 2025,

वन परिक्षेत्र  लटेरी अंतर्गत वन विश्राम गृह चंदेरी में चरवाहा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम वन सुरक्षा पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में वन समिति सदस्य, अध्यक्ष एवं दुरांचल क्षेत्र से पधारे ग्रामीणजनो   ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चरवाहो के सर्वागींण विकास हेतु अनेक योजनाएं संचालित हो रही है इन सबका लाभ दिलाए जाने हेतु उन्होंने संबंधित विभागो के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि चरवाहे वन विभाग के मित्र है जो वन क्षेत्रो में भ्रमण कर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से वन संपदा पर नजर रखें है किसी भी प्रकार की अवैध कटाई ना हो पाए इसके लिए चरवाहे प्रमुख सूत्रधार है। उन्होंने चरवाहो से अपील की कि वे अपने बच्चो को स्कूल जरूर भेंजे और शासन की जनकल्याणकारी , रोजगारमुखी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में परिवर्तन लाए। योजनाओं की लाभ प्राप्ति में कहीं कोई दिक्कत आती है तो अविलम्ब अधिकारियों की जानकारी में लाएं।

वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव द्वारा सभी लोगों को बताया गया कि वन भूमि में कटाई, अतिक्रमण, या वन भूमि के अंदर गैरवानकी कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए आप सभी अतिक्रमण करने का प्रयास न करें नहीं तो आप लोगों को मिलने वाली शासकीय योजनाओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

सभी रोजगार सहायक और सचिव को वन सुरक्षा पर केंद्रित करते हुए हितग्राही मूलक योजनाओ से जोड़ा गया।  बताया कि आप लोगों के लिए वन विभाग द्वारा जो योजनाएं संचालित की जाती हैं उनका लाभ लिया जाए वनों से जो वनोपज निकलती है उसका संग्रहण किया जाए और उसे बाजार दर पर बेचा जाए जिससे आय के साधन बढ़ेंगे। और रोजगार का सृजन होगा वन विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य कराया जाता है जिसमें संग्रहण की 4000 प्रति मानक बोरा दर निर्धारित है। इसी प्रकार बांस मिशन के तहत बांस रोपण किया जाए।

कलेक्टर और डीएफओ द्वारा वनों के बीच बसे रायपुरा गांव का औचक निरीक्षण किया गया और वहां पर सभी ग्राम वासियों से बातचीत की गई उनसे उनके रोजगार के बारे में शिक्षा के बारे में और मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई श्रीमान जी द्वारा बताया गया कि आप वनों को नुकसान ना पहुंचाएं और रोजगार के अन्य साधन देखें वनों से प्राप्त होने वाली वनोपज चिरौंजी, तेंदूपत्ता, महुआ, को बेचकर फायदा ले सकते हैं। पूरे कार्यक्रम एवं दौरा निरीक्षण के  दौरान एसडीओ फॉरेस्ट वन परिक्षेत्र अधिकारी लटेरी , एसडीओपी पुलिस लटेरी, एसडीएम लटेरी,तहसीलदार लटेरी ,जनपद सीईओ लटेरी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular