Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिरोंज की जनसुनवाई कार्यक्रम में 152 आवेदन प्राप्त हुए,कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने...

सिरोंज की जनसुनवाई कार्यक्रम में 152 आवेदन प्राप्त हुए,कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आवेदकों की समस्याओं को सुना

 

विदिशा : मंगलवार, मई 13, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज सिरोंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर आवेदकों से रुबरु हुए हैं। सिरोंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 152 आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर व्यक्तिगत और सार्वजनिक समास्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा मौके पर 45 आवेदनों का निराकरण किया गया है। शेष लंबित आवेदनों पर समयावधि में कार्यवाही कर जन अकांक्षा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष सिरोंज के नवीन आजीविका भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकांश आवेदन आवास दिलाने , सीमांकन बटांकन, बंटवारा कराने, रास्ता दिलाने, रिकाॅर्ड दुरूस्त कराने, निकाय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, आर्थिक सहायता दिलाए जाने, हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित कराने, निर्माण कार्य कराए जाने, राशन दिलाने, सड़कों के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के प्राप्त हुए थे।

जनसुनवाई कार्यक्रम स्थल पर बैंक द्वारा बीमा कराने की प्रक्रिया से जागरूक किया गया वहीं मौके पर दस हितग्राहियों के बीमा फार्म भरवाने का कार्य भी जनसुनवाई कार्यक्रम में किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार संबंधी दवाइयां भी प्रदाय की गई हंै। जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदकों से संवाद कर संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाकर निराकरण की पहल भी की गई।

 

ई-केवाईसी

 

जनसुनवाई कार्यक्रम में राशन कार्ड धारकों की समस्यायों के निराकरण हेतु विभाग के माध्यम से विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। राशन नहीं मिलने की शिकायतों के वास्तविक कारणों का परीक्षण मौके पर किया जा रहा है। इस दौरान 11 आवेदकों के द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण राशन नहीं मिलना पाया गया इन सभी का विभाग के माध्यम से ई-केवाईसी कार्य मौके पर जनरेट कराया गया है।

स्कूल शिक्षा से संबंधित दो आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से एक छात्रवृत्ति दिलाए जाने का तथा दुसरा उर्दू शिक्षक की व्यवस्था कराए जाने से संबंधित था।

सिरोंज में आज मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में पंक्तिबद्ध रो में बैठकर आवेदकों से आवेदन प्राप्ति के उपरांत निराकरण की कार्यवाही संपादित की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, डिप्टी कलेक्टर व जनसुनवाई कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री संतोष बिटोलिया के साथ-साथ विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, स्थानीय एसडीएम हर्षल चैधरी समेत खंड स्तरीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण व मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

 

बस से रवाना हुए जिलाधिकारी

 

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे नवाचारों के अंतर्गत सिरोंज में आयोजित जनसुनवाई में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए विदिशा जिला मुख्यालय से बस की व्यवस्था की गई थी। विदिशा जिले में पदस्थ विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर से बस में बैठकर सिरोंज में आयोजित जनसुनवाई के लिए रवाना हुए थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular