विदिशा : मंगलवार, मई 13, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिले की निकायों के वार्डों में तथा ग्राम पंचायतों में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स बनाए जाने हेतु जारी आदेशानुसार तमाम कार्यवाही तय सीमा में पूरी कर गूगल शीट में हर रोज जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक जैन ने बताया कि विदिशा जिले के सभी निकायों के अधिकारियों तथा सीईओ जनपद प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2 और प्रत्येक वार्ड में 5 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स बनाकर उनका पुलिस वेरिफिकेशन संबंधित जानकारी संबंधित थाने से करवाकर प्रत्येक वालेंटियर्स की जानकारी गूगल शीट में भरना सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने प्रतिदिन की उक्त जानकारी शाम 5 बजे तक भर उपलब्ध कराने की अपील की है ताकि शासन स्तर पर जानकारी समय से प्रेषित की जा सकेi




