Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपीएम जनमन योजना से हितग्राही प्रताप सहरिया के जीवन में आया बदलाव

पीएम जनमन योजना से हितग्राही प्रताप सहरिया के जीवन में आया बदलाव

विदिशा : सोमवार, मई 12, 2025

पीएम जनमन योजना से विदिशा जिले के सहरिया समुदाय के नागरिकों के जीवन में बड़े बदलाव हो रहे हैं। पक्के मकान से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी बिजली के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों से सहरिया जनजातीय समुदाय का जीवन बेहतर हो रहा है। इसी के तहत प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना से लाभान्वित विदिशा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चिरोड़िया के ग्राम कलापाठा के हितग्राही श्री प्रताप सहरिया के जीवन में कई बदलाव व हुए हैं।

वर्ष 2023-24 में हितग्राही श्री प्रताप सहरिया का आवास स्वीकृत हुआ था। शासन द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार दी गई आवास योजना की राशि से उन्होंने एक कमरा बरामदा और रसौई घर बनाया और आज वर्तमान की स्थिति में उनके पास पक्की छत है। आगामी वर्षा ऋतु में होने वाली परेशानियों से अब उन्हें निजात मिल चुकी है, साथ ही जीव-जंतुओं का घर में घुसने का खतरा भी अब समाप्त हो गया है। पक्की छत मिल जाने पर हितग्राही ने पीएम जनमन योजना के लिए आभार व्यक्त किया है।

हितग्राही ने पीएम जनमन योजना तहत उज्ज्वला योजना , आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची की लाभ प्राप्ति के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इन योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल रहा है जिससे उनकी वह उनके परिवार की तस्वीर बदल गई है।

पूर्व में श्री प्रताप सहरिया की आर्थिक स्थिति खराब थी परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। मकान कच्चा होने से हर वारिश में मरम्मत करानी पडती थी। इसके बाद भी बारिश में पानी भर जाता

था। लेकिन वर्तमान स्थिति में पीएम जनमन आवास योजना से पक्का आवास बन जाने से यह सभी परेशानियां तो दूर हुई ही हैं और गांव और समाज में सम्मान भी बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular