विदिशा : गुरूवार, अप्रैल 24, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि नरवाई जलाएं नहीं, जलाने से होने वाले दुष्परिणामों से बचने के लिए नरवाई वाले खेतों में कल्टीवेटर के माध्यम से नरवाई प्रबंधन के लिए कृषि विभाग के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं का लाभ उठाएं। कलेक्टर की पहल और अपील का किसानों की मनोदशा में परिवर्तन दिखने लगा है। नटेरन तहसील की ग्राम पंचायत जोहद में कृषक श्री दुर्गेश सिंह राजपूत द्वारा नरवाई प्रबंधन अभियान के सुझावों पर अमल करते हुए अपना सहयोग देकर अन्य के लिए अभिप्रेरित कर रहे हैं। कृषक श्री राजपूत ने कल्टीवेटर के माध्यम से नरवाई प्रबंधन की कार्यवाही की गई है। फसल अवशेषों को मृदा में ही मिला दिया गया। उनके सराहनीय कार्यों से ग्राम पंचायत के अन्य कृषकगण भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नरवाई नहीं जलाने और खेतों में कल्टीवेटर की मदद से नरवाई को खाद में परिवर्तित करने की पहल में सहभागिता निभा रहे हैं।




