भोपाल : शनिवार, अप्रैल 19, 2025,
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ग्वालियर प्रवास के दौरान स्वदेश के राज्य ब्यूरो में वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुराग उपाध्याय के निवास पहुँचकर उनकी माताजी शिक्षाविद स्वर्गीय श्रीमती भंवर उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।




