Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeभोपालमध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत "जीआईएस 2025" कर्टन रेजर...

मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत “जीआईएस 2025” कर्टन रेजर कार्यक्रम अंतर्गत 3 दिवसीय ग्रामीण उत्पाद मेला का राग भोपाली में प्रारंभ हुआ

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद भोपाल तथा एमपी आईडीसी के संयुक्त तत्वाधान में कर्टन रेजर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आज चौथे दिन मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत भोपाल जिले में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक 3 दिवसीय “ग्रामीण उत्पाद मेला” का आयोजन राग भोपाली में किया गया। इस मेले में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं अपनी कला और उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।

आयोजन का उद्घाटन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी एवं “उड़ान सीएलएफ” की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति श्रीवास्त, संयुक्त सचिव पर्यटन काउंसिल श्री रितेश शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में सहायक जिला प्रबंधक प्रशिक्षण एवं एडीएफएम श्री गिरीश तावसे, ब्लॉक प्रबंधक श्री रामबाबू यादव और उनकी टीम भी उपस्थित रही। इस मेले में विभिन्न स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular