Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीय24 से दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत, स्पीकर चुनाव और शपथ समारोह...

24 से दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत, स्पीकर चुनाव और शपथ समारोह उसी दिन

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा। 24 फरवरी को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को एलजी का अभिभाषण और लंबित कैग रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 27 फरवरी को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा और उसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने सरकार बनाई है और रेखा गुप्ता राज्य की नई सीएम बनी हैं। दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा में शुरू होगा। पहला सत्र 24, 25 और 27 फरवरी को तीन दिन चलेगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण इसका आयोजन नहीं होगा।

नवनिर्वाचित विधायकों को 24 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी

विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनिर्वाचित विधायकों को 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से शपथ दिलाई जाएगी। सभी 70 नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा सत्र के पहले दिन पद की शपथ लेंगे। स्पीकर पद के लिए दोपहर 2 बजे चुनाव होगा। गांधी नगर विधायक अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्पीकर के चुनाव की देखरेख करेंगे।

उपराज्यपाल का अभिभाषण और सीएजी रिपोर्ट 25 को पेश होगी

नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 2017-18 से 2021-22 तक की 14 लंबित सीएजी रिपोर्ट पेश करना है, जिन्हें आप सरकार पेश करने में विफल रही है। 25 फरवरी को सुबह 11 बजे उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसके बाद सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का कहना है कि सरकार का शीर्ष एजेंडा 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करना है। दिल्ली कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में कैग रिपोर्ट पेश करने को मंजूरी दे दी। आप सरकार कैग रिपोर्ट पेश करने में विफल रही, क्योंकि उसे डर था कि रिपोर्ट उसकी सरकार के गलत कामों को उजागर कर देगी।

रिपोर्ट पहले ही स्पीकर के कार्यालय को मिल चुकी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 27 फरवरी को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी और सीएम जवाब देंगे। इसके बाद डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। आपको बता दें कि बीजेपी ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए मुस्तफाबाद विधायक मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular