Tuesday, May 12, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रयागराज में संत जनों का प्राप्त किया...

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रयागराज में संत जनों का प्राप्त किया आशीर्वाद

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में संतजनों से सौजन्य भेंट की और शुभाशीष प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कार्ष्णि आश्रम (रमणरेती धाम) में कार्ष्णिपीठाधीश्वर श्री गुरुशरणानंद जी महाराज एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न संतों का सान्निध्य भी प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जूनापीठाधीश्वर श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज एवं स्वामी राघवाचार्य जी से भेंट कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular