Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयPhilippines: कछुआ खाने से 3 की मौत और 32 बीमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

Philippines: कछुआ खाने से 3 की मौत और 32 बीमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Three Dead After Eating Turtle: फिलीपींस में कछुआ खाने का मामला सामने आया है। फिलीपींस सिविक एजेंसियों के अनुसार राज्य में लुप्तप्राय समुद्री कछुए को खाने से 3 लोगों की मौत हो गई और 32 लोगों को बीमार होने के बाद शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कछुए का मांच खाने से कई कुत्ते, बिल्ली समेत अन्य जानवरों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार फिलीपींस में पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत समुद्री कछुओं और अन्य जीवों के शिकार करने या उनका सेवन करने पर प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर पकड़े जाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है। बता दें बावजूद इसके यहां कुछ समुदायों के लोग कछुओं और अन्य कुछ समुद्री जीवों का शिकार करने और उन्हें मारकर खाते हैं। स्थानीय प्रशासन लगातार इसे लेकर आदिवासी कबिलों में जागरूकता अभियान चलता है।

मरीजों को हुई उल्टी, पेट में दर्द की शिकायत

फिलीपींस मीडिया के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने समुद्री कछुए से बना स्टू खाया था। बीमार लोगों ने मगुइंडानाओ डेल नोर्टे प्रांत के एक तटीय शहर में ये स्टू खाया था। बीमार लोगों ने खाना खाने के बाद दस्त, उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की। पुलिस को जांच में पता चला कि लोगों ने बीते सप्ताह समुद्री कछुए का शिकार किया।

कछुए में होता है केलोनीटॉक्सिन नामक जहरीला पदार्थ

डॉक्टरों के अनुसार समुद्री कछुओं में अक्सर केलोनीटॉक्सिन नामक जहरीला पदार्थ पाया जाता है। ये एक तरह का प्राकृतिक बायोटॉक्सिन होता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। वैसे तो मरने वालों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। शुरुआती जांच में ये माना जा रहा है कि कछुए के मांस में कुछ जहरीला पदार्थ था, जिससे लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular