Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयइस द्वीप पर ’90 रुपये’ में मिल रहा घर! ट्रंप की जीत...

इस द्वीप पर ’90 रुपये’ में मिल रहा घर! ट्रंप की जीत से ‘नाखुश’ लोगों के लिए अनोखा ऑफर

America News: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली। अमेरिका में बहुत सी जनता ट्रंप की जीत से खुश नहीं हैं। इसके लिए कई बड़े लोग देश छोड़ने की बात भी कर चुके हैं। ट्रंप की जीत के बाद लोगों का कहना है कि ट्रंप के सत्ता में आने के बाद उनको देश में अपना भविष्य नहीं दिखता है। ऐसे ही लोगों के लिए इटली के द्वीप  (Tiny Italian Island) पर सस्ते में घर मिल रहे हैं।

89.31 रुपये में घर

अमेरिका में ट्रंप का विरोध तेज हो गया है। उनकी जीत के बाद कुछ लोगों ने अमेरिका से ही चले जाने का फैसला किया है। इसमें अरबपति एलन मस्क की बेटी जैना का भी है, जिसने कहा है कि वो अब अमेरिका में नहीं रहना चाहती हैं। ऐसे ही लोगों के लिए इटली के सार्डिनिया द्वीप को बसाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। ग्रामीण इटली में आर्थिक गिरावट और घटती आबादी जैसी परेशानियों के बीच अमेरिकी नागरिकों को यहां पर कम कीमत पर घर दिए जा रहे हैं। यहां पर लोगों को आकर्षित करने के लिए केवल एक यूरो (89.31 रुपये) में घर बेचने की पेशकश की जा रही है।

वेबसाइट हुई शुरू

अमेरिकी प्रवासियों के लिए एक वेबसाइट शुरू की गई है। इसी साइट से अमेरिका छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों को सस्ते घरों की पेशकश की जा रही है। सार्डिनिया के अधिकारियों को उम्मीद है कि लोग जल्दी ही इन संपत्तियों को खरीद लेंगे। वेबसाइट पर लिखा गया कि ‘क्या आप वैश्विक राजनीति से थक चुके हैं? क्या आप नए अवसरों के साथ संतुलित जीवन शैली अपनाना चाहते हैं? हालांकि, इसमें कहीं भी यह नहीं लिखा है कि इसे अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद बनाया गया है।

इस पहल से उम्मीद है कि अमेरिकी लोग इस द्वीप को पुनर्जीवित करने में मदद करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के लोगों के अलावा यहां पर दूसरे देशों के लोगों का भी स्वागत किया जाएगा। आपको बता दें कि इस द्वीप पर अभी केवल 1150 निवासी हैं। आर्थिक स्थिति की वजह से लोग द्वीप छोड़कर चले गए हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular