Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के इस देश में सबसे ज्यादा रहना चाहते हैं भारतीय, 3...

दुनिया के इस देश में सबसे ज्यादा रहना चाहते हैं भारतीय, 3 साल में 855% बढ़ी संख्या

Applications for asylum in the US from Indians have skyrocketed: दुनिया में अगर कोई देश है जहां इंडियन सबसे ज्यादा रहने की शरण मांग रहे हैं तो वह है अमेरिका। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा हाल ही जारी आंकड़ों के अनुसार तीन साल के अंदर ये संख्या 855% बढ़ी है। जानकारी के अनुसार 2021 के अमेरिकी वित्तीय वर्ष में कुल 4330 भारतीयों ने अमेरिका में शरण देने के लिए आवेदन किया था।

जबकि वित्त वर्ष 2023 में ये संख्या बढ़कर 41330 पहुंच गई। खास बात ये है कि इनमें करीब 50 फीसदी लोग गुजरात के थे। बता दें अमेरिका में शरण मांगते हुए किसी भी देश से आए लोगों को उसका कारण बताना होता है। अमेरिका मना न करे इसलिए दूसरे देश से आए लोग अपने देश में रहने से डरने, खुद को वहां सताए जाने और शरण देने की गुहार लगाते हैं।

अमेरिका में रहने की इन कारणों से शरण मांग रहे भारतीय

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका में शरण चाहने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, यह प्रवृत्ति अमेरिकी सपने को जीने के प्रबल आकर्षण को दर्शाती है। विभाग ने आगे बताया कि 2021 में शरण मांगने वालों में 2090 लोगों ने सकारात्मक कारणों (affirmative applications) और 2240 लोगों ने रक्षात्मक कारणों (defensive applications) से अमेरिका में चरण देने का आग्रह किया था।

5340 भारतीयों को इस साल मिली शरण

बता दें कि वित्त वर्ष 2022 में 14570 भारतीयों ने अमेरिका में शरण देने के लिए आवेदन किया। जानकारी के अनुसार कुल 2023 में कुल 41330 लोगों ने शरण मांगी जिसमें से 5340 भारतीयों को शरण दी गई। इन 5340 भारतीयों में 2710 लोगों ने सकारात्मक मामलों के जरिए और 2630 नेरक्षात्मक कार्यवाही के जरिए रहने की अनुमति मांगी थी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular