Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिकगोवा में बढ़ा झगड़ा, सीएम और कैबिनेट मंत्री दिल्ली तलब, जानें क्या...

गोवा में बढ़ा झगड़ा, सीएम और कैबिनेट मंत्री दिल्ली तलब, जानें क्या है वजह?

Goa News : गोवा सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के बीच झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच भाजपा आलाकमान ने संज्ञान लिया और दोनों नेताओं को दिल्ली तलब किया। दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित की आज देर रात गोवा भाजपा के नेताओं के साथ बैठक हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे के बीच जुबानी जंग जारी है, जिससे भाजपा हाईकमान खुश नहीं है। दोनों नेताओं के आपसी झगड़े से गोवा सरकार के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। इस पर आलाकमान सक्रिय हो गया और सीएम एवं कैबिनेट मंत्री को दिल्ली तलब कर लिया।

आलाकमान के साथ देर रात हो सकती है बैठक

सीएम प्रमोद सावंत और कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विधायक माइकल लोबो भी राजधानी के लिए निकल चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे की बैठक होगी। इस मीटिंग में गोवा के प्रदेशाध्यक्ष सदानंद तनावड़े भी मौजूद रहेंगे।

जानें क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा था कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वो प्रदेश में कम से कम 22,000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी दे। सीएम प्रमोद सावंत ने मंत्री की टिप्पणी पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने यह कहा कि राज्य में सरकार रोजगार के पर्याप्त अवसर मुहैया कराएगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular