Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर ऊर्जा मंत्री श्री...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पुष्पांजलि अर्पित की , श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय स्व. माधवराव सिंधिया की 23वीं पुण्यतिथि पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कटोराताल रोड़ स्थित अम्मा महाराज की छत्री परिसर में स्थित स्व. माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही यहाँ आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस अवसर पर स्व. माधवराव सिंधिया जी को स्वरांजलि भी अर्पित की गई।

 

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्री ध्यानेन्द्र सिंह मामा व श्री बालेन्दु शुक्ल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री अभय चौधरी व पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संत कृपाल सिंह व शहरकाजी श्री समद कादरी समेत अन्य धर्मगुरू शामिल हुए और स्व. माधवराव सिंधिया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular