मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को हजारों बहनों ने बांधी राखी’
पहले दिन 14 हज़ार बहनों ने मंत्री श्री सारंग को बांधी राखी
मथुरा से आये कलाकारों ने श्रीराधाकृष्ण नृत्य कर समा बांधा
भोपाल, 19 अगस्त 2024.
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को देश के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव ‘नरेला रक्षाबंधन महोत्सव’ का एकतापुरी मैदान से शुभारंभ किया। पहले दिन 14 हज़ार से अधिक बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षा सूत्र बांधे। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहनों को राखी पर दिया तोहफा मंत्री श्री सारंग ने बहनों को केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस राखी पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहनों को तोहफ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर दिया जा रहा है| साथ ही लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को 1250 रुपये के अतिरिक्त रक्षाबंधन पर 250 रूपये दिए हैं| नरेला विधानसभा नहीं यह मेरा नरेला परिवार नरेला रक्षाबंधन उत्सव में बहनों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला क्षेत्र को उन्होंने कभी भी राजनैतिक नजरिये से नहीं देखा बल्कि हमेशा अपना परिवार माना है। नरेला रक्षाबंधन महोत्सव नरेला विधानसभा का सबसे भव्य महोत्सव है। प्रतिवर्ष 1 लाख से अधिक बहनें रक्षा-सूत्र बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करती हैं। यह रक्षाबंधन महोत्सव सनातन संस्कृति की अमिट मिसाल है। हर एक बहन से बंधवाई राखी नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पहले दिन नरेला विधानसभा के वार्ड 38 में आयोजन स्थल पर हज़ारों की संख्या में बहनें राखी बांधने पहुंची। समारोह में स्वयं कतारबद्ध होकर बहनों ने अपनी बारी का इंतजार किया और अपने भैया विश्वास सारंग को राखी बांधी। बुजुर्ग बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर मंत्री श्री सारंग के सिर पर हाथ रखकर आशीष दिया। इस बार भी टूटेगा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड नरेला रक्षाबंधन उत्सव पिछले 15 वर्षों से निरंतर नरेला विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी लगभग 1 लाख 42 हज़ार से अधिक बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। वहीं इस बार भी डेढ़ लाख से अधिक बहनों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मंत्री श्री सारंग स्वयं गाना गाते नजर आए मंत्री श्री सारंग ने बहनों के लिए स्वयं गाना गया। बहनों का अपार प्यार देखकर भैया विश्वास अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने “फूलों का तारों का सबका कहना है” गाना गाकर बहनों को शुभकामनाएं दी। बहनों को उपहार में दिया बटूए और आरती संग्रह मंत्री श्री सारंग ने उपहार स्वरूप बहनों को बटूए (पर्स) और आरती संग्रह दिया। गायक श्री सुनील शुक्रवारे के भक्ति मय गाने पर मथुरा से आये कलाकारों ने श्रीराधा कृष्ण नृत्य कर समा बांधा और बहनों ने खुशी से खूब नृत्य किया। शुभारंभ से पहले मंत्री श्री सारंग ने श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में किये दर्शन नरेला विधानसभा अंतर्गत एकतापुरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मंत्री श्री सारंग ने छोला स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मन्दिर में पहुंच कर दर्शन किये एवं सभी की सुख समृद्धि की कामना की। खेड़ापति हनुमान मंदिर में भी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधें| रहवासियों ने किया भव्य स्वागत नरेला रक्षा बंधन उत्सव में पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री श्री सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर बहनों ने मंत्री श्री सारंग पर पुष्पवर्षा कर उनका स्नेहिल स्वागत किया। 22 अगस्त को वार्ड 78 और 59 में होगा रक्षाबंधन महोत्सव 22 अगस्त को वार्ड 78 के प्रसून सारंग पार्क और वार्ड 59 के शाखा ग्राउंड में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों बहनें अपने लाड़ले भैया विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधेगीं|