Why St. Martin Island important to America: बांग्लादेश का सेंट मार्टिन आइलैंड महज 9 KM के दायरे में फैला है। एक तरफ बंगाल की खाड़ी और दूसरी तरफ से पानी से घिरे इस छोटे से द्वीप में आखिर ऐसा क्या है? जो अमेरिका इसे अपने कब्जे में लेने के लिए षडयंत्र रच रहा है। दरअसल, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा रविवार को जारी उस बयान से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी सरकार को कुछ नहीं होता अगर वह बांग्लादेश की संप्रभुता के साथ समझौता कर लेतीं और बंगाल की खाड़ी में सेंट मार्टिन आइलैंड अमेरिका को सौंप देतीं।
अमेरिका यहां बनाना चाहता है एयरबेस
दरअसल, सेंट मार्टिन आईलैंड की भौगोलिक स्थिति ऐसी है, जहां दुनिया के किसी भी कोने से समुद्र मार्ग से पहुंचना आसान है। भौगोलिक जानकारों की मानें तो इस आईलैंड से बंगाल की खाड़ी और आसपास के पूरे समुद्री इलाके पर निगरानी रखाना बेहन आसान है। यही वजह है कि अमेरिका यहां पर अपना एयरबेस बनाना चाहता है।




