Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीय25 मिनट के लिए रुकी दिल की धड़कन और फिर,मौत को छू...

25 मिनट के लिए रुकी दिल की धड़कन और फिर,मौत को छू कर टक्क से वापस आया शख्स,

UK 20 Year Old Boy Died for 25 Minutes: अमेरिका के एक अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 20 साल के चार्ली विंसेंट को अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 25 मिनट तक उसके दिल ने काम करना बंद कर दिया। 25 मिनट बाद चार्ली का दिल फिर से धड़कने लगा। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? क्या दिल की धड़कन बंद होने के बाद भी कोई जिंदा हो सकता है? चार्ली के परिवार वाले इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मानते। तो आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है?

समर कैंप में बिगड़ी हालत

दरअसल चार्ली विंसेंट अमेरिका के न्यू हैंपशायर में एक समर कैंप में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान गर्मी के कारण चार्ली के पैरों में जलन शुरू हो गई। उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और लगातार काम में लगे रहे। हालांकि दर्द दिन ब दिन बढ़ने लगा और चार्ली के पैरों में घाव हो गए। मेडिकल इमरजेंसी देखकर कैंप के लोगों ने चार्ली को फौरन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने बताया कि चार्ली निमोनिया और सनबर्न का शिकार हो गया है इसलिए उसकी जल्द से जल्द सर्जरी करनी होगी।

25 मिनट के लिए रुकी दिल की धड़कन

सर्जरी शुरू हुई तो चार्ली के दिल ने धड़कना बंद कर दिया। ऑपरेशन थिएटर के बाहर खड़े परिजन चार्ली की जिंदगी की दुआ मांगने लगे। इस दौरान चार्ली को माइनर हार्ट स्ट्रोक भी आ गया। परिजनों ने बताया कि 25 मिनट बाद चार्ली का दिल फिर से धड़कने लगा। चार्ली की 24 वर्षीय बहन एमिली विंसेंट का कहना है कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। डॉक्टर्स ने बताया कि चार्ली के दिल का आकार बड़ा हो गया था, इसे कार्डियोमेगाली कहा जाता है। इस स्थिति में हार्ट बीट बढ़ जाती है।

हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट की आई नौबत

सर्जरी के बाद चार्ली को 7 दिनों तक कोमा में रखा गया। पहले डॉक्टर्स को लगा कि शायद चार्ली का हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट करना पड़ेगा। मगर कुछ ही मिनट में चार्ली के सारे ऑर्गेन ठीक हो गए और फिर से काम करने लगे। चार्ली की सेहत अब सुधरने लगी है। आगे के इलाज के लिए चार्ली को यूनाइटेड किंगडम (UK) भेजा जा रहा है।

UK में होगा इलाज

चार्ली के साथ उसके माता-पिता भी UK जाएंगे। विंसेंट परिवार ने GoFundMe की शुरुआत की है। कई लोगों ने चार्ली के ठीक होने के लिए इस फंड में पैसे डाले हैं। इन पैसों से हवाई जहाज समेत UK का सारा खर्च उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular