Saturday, May 16, 2026
spot_img
Homeभोपालमुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजना का लाभ लें

मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजना का लाभ लें

मध्यप्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम म.प्र. भोपाल द्वारा पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्गों के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजना का क्रियान्वयन विभागीय समस्त पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा। पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा बताया गया कि जिले के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्गों के हितग्राही एमपी ऑनलाईन के माध्यम से समस्त पोर्टल पर आधार कार्ड, समग्र आई.डी., जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, 12वीं कक्षा की अंक सूची आदि दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। बैंकों से विभिन्न उद्देश्यों हेतु ऋण राशि प्राप्त कर योजना से लाभांवित हो सकते है। साथ ही योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, भोपाल से प्राप्त कर सकते है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular