Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयहर दिन चिकन, चलने में निकला दम, कुत्ते को खिला-खिलाकर बना दिया...

हर दिन चिकन, चलने में निकला दम, कुत्ते को खिला-खिलाकर बना दिया गैंडा, अब मलिकन पहुंची जेल

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में एक महिला को 2 महीने जेल की सजा हुई है। महिला पर अपने पालतू डॉग को अधिक खाना खिलाने का आरोप है। ज्यादा खाने के कारण कुत्ते का वजन बढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई।न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, नुग्गी नाम का डॉक पुलिस को तब मिला, जब ऑक्लैंड में एक महिला के घर की तलाशी ले रहे थे। वहां नुग्गी कई डॉग्स के साथ रहता था। हालांकि वो सबसे अलग दिखता था, क्योंकि उसका वजन बहुत ज्यादा था।

54 किलो का होगा गया था नुग्गी

54 किलो का होने के कारण नुग्गी ठीक से चल नहीं पाता था। उसकी हालत देख पुलिस ने उसे जानवरों की देखभाल करने वाली संस्था SPCA को सौंप दिया। यहां दो महीने में उसका वजन नौ किलो कम हो गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

कई बीमारियों से जूझ रहा था नुग्गी

एसपीसीए ने बताया कि नुग्गी के पोस्टमॉर्टम में पता चला कि उसकी मौत लीवर हैमरेज से हुई है। इसके अलावा कई बीमारियों का सामना कर रहा था, जो ज्यादा वेट होने के कारण हुई थी। संस्था से जुड़े एक अधिकारी टॉड वेस्टवुड के कहा कि नुग्गी उनके यहां पलने वाला सबसे मोटा एनिमल था।

नुग्गी को बिस्किट और चिकन खिलाती थी महिला

नुग्गी की मालकिन हर दिन बिस्किट के साथ आठ से दस टुकड़े चिकन खिलाती थी। उसकी चमड़ी इतनी सख्त हो गई थी कि स्टेथेस्कोप से दिल की धड़कन सुनाई नहीं देती थी। उसकी कोहनी और पेट के पास का हिस्सा मोटा हो गया था।

10 मीटर चलने पर तीन बार रुकता था

नुग्गी की मालकिन उसे बाहर टहलाने नहीं ले जाती थी। उसका वजन इतना बढ़ गया था कि 10 मीटर चलने के लिए तीन बार रुकना पड़ता था। ऑक्लैंड अदालत ने महिला को दो महीने की जेल और 1222 न्यूजीलैंड डॉलर (करीब 60 हजार रुपये) मुआवजा देने का आदेश दिया है। इसके अलावा 1 साल तक डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular