बड़वानी : निवाली नगर में कस्तूरबा कन्या आश्रम की करीब 50 छात्राओं को उल्टी-दस्त होने से तबियत खराब हो गई। उल्टी-दस्त की शिकायत मिलने पर बच्चियों को दोपहर तीन बजे के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं दो अन्य छात्राओ की सुबह ही हालत खराब होने से बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है
डॉक्टर ने बताया कि दोपहर में 50 छात्राओं वह उल्टी-दस्त होने से अस्पताल लाया गया। जिसमें से 10 छात्राओं को सलाइन चढ़ाकर इलाज किया गया एवं 40 छात्राओं को ओआरएस का घोल पिलाया एवं इंजेक्शन और मेडिसिन दी गई।
नायब तहसीलदार अर्चना गिरवाल को आश्रम में छात्रओं की तबीयत खराब होने की खबर मिलने पर तुरंत आश्रम एवं स्कूल गईं। छात्राओं से चर्चा कर स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। जिन छात्राओं का स्वास्थ्य खराब था उन्हें अस्पताल भेजा।
आश्रम में नहीं लगा है आरओ, वाटरकूलर
नगर परिषद सीएमओ रूप सिंह सोलंकी ने कस्तूरबा आश्रम से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इससे पहले भी आश्रम में इसी प्रकार से उल्टी-दस्त लगने से छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी। आश्रम में पीने के पानी की व्यवस्था नल से की जाती है। वहां पीने के पानी के लिए आरओ, वाटरकूलर नहीं लगा है जबकि सभी सरकारी होस्टलों में पीने के पानी के लिए आरओ की व्यवस्था की गई है।




