Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजनसुनवाई में आया अजीबोगरीब मामला, पति का रंग काला तो पत्नी घर...

जनसुनवाई में आया अजीबोगरीब मामला, पति का रंग काला तो पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई

 ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में मंगलवार को एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया । इसमें एक पत्नी ने अपने पति को उसके काले रंग के लिए छोड़ दिया। दूसरी ओर पति यह भी आरोप लगा रहा है कि महिला उसे छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ रह रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विशाल मोगिया नामक युवक अपने परिवार के साथ पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि उनकी पत्नी सभी घरवालों को प्रताड़ित करती रहती है। शादी को एक साल से अधिक हो चुका है और डेढ़ माह पहले एक बेटी को भी जन्म दिया है। अभी उनकी पत्नी 10 दिन पहले अपनी डेढ़ माह की बच्ची को ससुराल में छोड़कर कहीं चली गई है।

विशाल ने बताया कि पत्नी अपने मायके के दम पर उनके घर में अधिकांश क्लेश भी करती रहती है और हर समय मरने की धमकी देती है। इतना ही नहीं कई बार उसने रेल की पटरी पर कटने की कोशिश भी की है। जिसकी वजह से एक बार उसे बचाते हुए युवक के पिता को चोट भी लग चुकी है।

युवक का कहना है कि उसकी पत्नी किसी और आदमी के चक्कर में चली गई है। विशाल की मां का कहना है कि बहू क्लेश करके चली जाती है। उनकी बहू कहती है कि लड़के का रंग काला है इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती ।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular