Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराज्यएक झपकी ने ले ली 18 जान… उन्नाव में एक्सप्रेस वे पर...

एक झपकी ने ले ली 18 जान… उन्नाव में एक्सप्रेस वे पर दूध कंटेनर से टकराई डबल डेकर बस, पीएम ने भी बताया शोक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे (Lucknow Agra Expressway) पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। अब तक 18 यात्रियों की मौत हुई है। बस में 57 यात्री सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे से दुख व्यक्त किया है।डीएम गौरांग राठी ने अपडेट जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी ANI को बताया, ‘बस में लगभग 57 यात्री सवार थे। सभी को दिल्ली जाना था। 18 की मौत हुई है। 20 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है। हमने 6 घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।’

सुबह 5.30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास बुधवार सुबह 5:30 बजे हुआ। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।

, घटना की सूचना मिलने पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

मृतकों में दो की पहचान

 

 

  • 27 वर्षीय दीपक कुमार पिता लाखन लाल (निवासी शिवहर, बिहार)
  • 28 वर्षीय शिवदयाल पंडित पिता कामेश्वर (निवासी शिवहर, बिहार)

 

 

उन्नाव हादसे के घायलों की सूची

 

 

  1. दिलशाद, निवासी मोदीपुरम, मेरठ
  2. साहिल, निवासी मोदीपुरम, मेरठ
  3. फुममामन, निवासी नबी करीम दिल्ली
  4. सलीमस निवासी पिसारा कोठी मोतीहारी, बिहार
  5. चांदनी, निवासी अदनपुरा दिल्ली
  6. शबाना, निवासी अजनपुरा दिल्ली
  7. सनामा, निवासी अजनपुरा दिल्ली
  8. मोहम्मद सद्दाम, निवासी शिवहर, बिहार
  9. रजनीश कुमार, निवासी जहांगीरपुर शिवहर, बिहार
  10. राज निवास प्रसाद, निवासी सीतामढ़ी, बिहार
  11. लाल बाबू दास, निवासी हिरोता शिवहर, बिहार
  12. रामप्रवेश कुमार, निवासी हिरम्मा शिवहर, बिहार
  13. भारत भूषण कुमार, निवासी हिरम्मा शिवहर, बिहार
  14. मोहम्मद शकील, निवासी कमला मार्केट, दिल्ली
  15. तौफीक, निवासी कमला मार्केट, दिल्ली
  16. मुन्नी खातून, निवासी कमला मार्केट, दिल्ली
  17. उरसेद, निवासी चांदनी चौक काजी हाउस दिल्ली
  18. नीतू, निवासी मनहरा शिवहर, बिहार
  19. संतोष कुमार, निवासी पिपराही शिवहर, बिहार

 

(सूची अब तक की जानकारी के अनुसार)

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular