Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeभाजपामप्र भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मप्र भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब मध्य प्रदेश भाजपा की पहली कार्यसमिति की बैठक रविवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में हो रही है। अपराह्न करीब डेढ़ बजे शुरू हुई इस बैठक में सदस्यता अभियान की रूपरेखा बनाने के साथ ही लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा और पार्टी की आगे की रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा की जा रही है।इस बैठक में पार्टी के संगठन प्रभारी शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस वृहद कार्यसमिति की बैठक में लगभग 2200 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

बैठक में संगठनात्मक चुनाव पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

कार्यसमिति की इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि.आज की बैठक में पूरे प्रदेश से पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की और एक नया मील का पत्थर स्थापित किया। हम प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान सिंधिया ने विपक्षी दल कांग्रेस पर भी निशाना साधा और बोले कि कांग्रेस ने लोगों के दिलों में अपनी जगह खो दी है। उनका स्ट्राइक रेट मात्र 26% रहा।बैठक के दौरान केंद्र सरकार में शामिल प्रदेश के 6 मंत्रियों और नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान भी किया जाएगा। दो सत्रों में होने वाली ये बैठक दिनभर चलेगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular