Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के शुभारंभ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय मंत्री श्री शाह को दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान  केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत इंदौर जिले में 51 लाख पेड़ लगाने से की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह को मध्यप्रदेश आने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।  

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular