Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारजनजातीय वर्ग के युवाओं के शैक्षणिक कल्याण की ओर तेजी से बढ़ते...

जनजातीय वर्ग के युवाओं के शैक्षणिक कल्याण की ओर तेजी से बढ़ते कदम

विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में 2.59 लाख जनजातीय विद्यार्थियों को
494 करोड़ रूपये की छात्रवृति वितरित

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की पहल पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास मदों में जनजातीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक कल्याण एवं जनजातीय बस्तियों के समग्र विकास के लिये उल्लेखनीय कदम उठाये गये हैं।

जनजातीय कार्य विभाग के अधीन कक्षा 11वीं, 12वीं एवं महाविद्यालयीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक कल्याण एवं प्रोत्साहन के लिये संचालित विभिन्न प्रकार की छात्रवृति योजनाओं के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में 2 लाख 59 हजार जनजातीय विद्यार्थियों को 494 करोड़ रूपये की छात्रवृति राशि वितरित की गई। छात्रवृति की यह राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक बचत खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये हस्तांरित की गई।

आवास भत्ता योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा एक लाख 25 हजार से अधिक जनजातीय विद्यार्थियों को मकान किराये पर लेकर अध्ययन करने की किराया प्रतिपूर्ति के रूप में 159 करोड़ रूपये की आवास भत्ता राशि डीबीटी के जरिये वितरित की गई।

विदेश अध्ययन छात्रवृति योजना के तहत विभाग द्वारा प्रति वर्ष 50 विद्यार्थियों को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में 10 होनहार विद्यार्थियों को 2 करोड़ 90 लाख रूपये की विदेश में उच्च शिक्षा अध्ययन के लिये पात्रतानुसार छात्रवृति राशि वितरित की गई।

इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा कुल 691 अधोसंरचना निर्माण कार्य मंजूर किये गये। इन सभी कार्यों की पूर्णता के लिये जनजातीय बाहुल्य विभिन्न जिलों को उनकी मांग के अनुरूप 48 करोड़ 42 लाख रूपये की निर्माण व विकास राशि प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular