Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारनदियाँ पीढ़ियों से हमें संपन्नता दे रहीं है, अब कुछ वापस करने...

नदियाँ पीढ़ियों से हमें संपन्नता दे रहीं है, अब कुछ वापस करने कासमय आ गया है : मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

मंत्री श्री पटेल की मानस यात्रा का कारवां पहुँचा सीहोर की कुलांस नदी

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मानस यात्रा का कारवां सीहोर जिले के बमुलिया में कुलांस नदी के उद्गम स्थल पर पहुँचा। उन्होंने यहाँ पूजन, वृक्षारोपण व जनसंवाद किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे।

नदिया माँ समान है , उनकी उपेक्षा करना अक्षम है

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जैंसे जन्म देने वाली मां की उपेक्षा करने वाले को माफ नही किया जा सकता, उसी तरह उस सभ्यता व समाज को माफ नहीं किया जा सकता जो अपनी जन्म देने वाली नदियों की उपेक्षा करता है। वृक्ष है तो जल है और जल है तो जीवन है।आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए जल और पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। मानव ने अपने स्वार्थ के लिए जल, जंगल सहित अनेक प्राकृतिक संपदा का दोहन किया है, जिसके दुष्परिणाम देखने मिल रहे हैं। आज नदियाँ सूखी हैं, तालाबों में पानी नहीं है, पर्यावरण दूषित हो रहा है। इन सबके मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दे रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाली पीढ़ी हमे इसके लिए दोषी ठहराएगी। उन्होंने कहा आज हमें अपने सभी जल स्त्रोंतों का संरक्षण और संवर्धन करने के साथ ही पेड़ लगाने और उसे जीवित रखने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज बहुत दूरदर्शी और बुद्धिमान थे। उन्होंने नदियों के उद्गम और जल स्रोतों के समीप जल और पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल प्रजातियों के पौधे लगाए। जल स्त्रोंतो के पास अधिक जल अवशोषित करने वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए बल्कि जल उत्सर्जित करने वाले पौधों का रोपण करना चाहिए। इससे हमारे जल स्रोत जीवित रहेंगे।

 मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कुलांस नदी का पानी भोपाल के बड़े तालाब में जाता है और बड़ा तालाब भोपाल के नागरिकों की प्यास बुझाता है। इस दृष्टि से भी कुलांस नदी के पुनर्जीवित के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेना होगा।     

जल और पर्यावरण संरक्षण पूरे समाज की जिम्मेदारी है : राजस्व मंत्री श्री वर्मा

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि जल है तो कल है। हम सभी को जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। वर्षा के जल को जितना अधिक रोक सकें रोकना होगा। नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ियों, पोखर के साथ ही सभी जल स्त्रोंतों की सफाई, गहारीकरण एवं जीर्णोद्धार करना होगा इससे ज्यादा से ज्यादा पानी जमा किया जा सके।

नदी के उदगम स्थल तक ट्रैक्टर से पहुंचे मंत्री

कुलांस नदी के उदगम स्थल तक कार से जाना संभव नहीं था। उदगम स्थल तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल लगभग डेढ़ किलो मीटर तक स्वयं ट्रैक्टर चला कर पहुंचे और उदगम स्थल पर पूजा कर पौधरोपण किया। श्री पटेल ने उद्गम स्थल का निरीक्षण किया और दोनों किनारों पर किसानों की सहमति से पौधरोपण कराने के लिए कहा। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री श्री पटेल ने नागरिकों को कुलांस नदी के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular